जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत दयावंत, चार भुजधारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी।।
पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डूओं का भोग लगे, संत करें सेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधें को आँख देता, कोहनुं को काया।
बाँझन को पुत्र देता, निर्धन को माया।।
सूर श्याम शरण आए, सफ़ल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

Scroll to Top